Heavy Rain Alert: आफत बनी बारिश! अब तक 574 जिंदगियां खत्म! दिल्ली में बाढ़ का खतरा, जानें राज्यों का हाल...
Jul 12, 2023, 11:57 IST

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में लगातर बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश के चलते बुरा हाल है। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर भी जलभराव होने से कई गांवों का आपस में सम्पर्क कट गया है। वहीं आंकड़ों के अनुसार 11 जुलाई तक देश के 18 राज्यों के 188 जिले बारिश और बाढ़ की चपेट हैं और जान-माल को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। बता दें बारिश से संबंधित घटनाओं में करीब 574 लोगों की जान चली गई है। जबकि 16 लोग लापता बताए गए हैं। 497 लोग घायल हैं। 8644 मवेशियों की भी बारिश के चलते मौत हो चुकी है। 8815 मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 47,225 हेक्टेयर फसल बरबाद हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां 12 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण अब तक करीब 95 लोगों की जान जा चुकी है। 2 लोग मिसिंग हैं, जबकि 99 लोग घायल हैं। 76 मकान पूरी तरह से ख़त्म हो चुके हैं, जबकि 319 मकानों का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। 471 जानवरों की भी मौत हुई है। हरियाणा और पंजाब में इतने लोगों की मौत पंजाब और हरियाणा में कई इलाके अब भी जलमग्न हैं. बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण छह और लोगों की मौत की सूचना मिली, जिसके साथ पिछले तीन दिनों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है. पंजाब में आठ मौतें हुईं, जबकि हरियाणा में सात लोगों की जान चली गई. दोनों राज्यों में बचाव अभियान जारी है. दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। आज सुबह पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207 मीटर पार कर गया। दरअसल हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में पानी बढ़ा है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिनमें-उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, वेस्टर्न मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश उत्तरी बंगाल, सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों में येलो अलर्ट इन राज्यों में ईस्टर्न राजस्थान,ईस्टर्न एमपी, छत्तीसगढ, झारखंड,उड़ीसा, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कोस्टल कर्नाटक शामिल हैं। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।