Haryana Weather Alert: हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश! जानें उत्तर भारत के मौसम पर क्या है IMD का अपडेट
Sep 7, 2023, 06:55 IST

Haryana Weather Alert: हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। वहीं हरियाणा में अगले 4 दिनों में राज्य के तापमान में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह तक इसी स्थिति के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन प्रदेश में 10 सितंबर से फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया है कि हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ इलाकों में 7 सितंबर को छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। कहा जा रहा है कि 10 सितंबर के बाद ही प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। इसके चलते हरियाणा में फिर एक बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आइये अब जानते हैं देशभर में आज मौसम का हाल...
स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पश्चिमी दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून अब गंगानगर, हिसार, मेरठ, ग्वालियर, जबलपुर और रायपुर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रहा है। एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। पंजाब और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है।

