Gold-Silver Price Today: आज फिर लुढ़के सोना और चांदी के दाम, एक्सपर्ट ने खरीदारी पर दी ये सलाह
सरकार ने बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी है।
Jul 24, 2024, 15:23 IST

Gold-Silver Price Today: सरकार ने बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी है। इसके चलते सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। कल सोना 3,600 रुपए सस्ता हुआ था, जबकि आज 24 कैरेट गोल्ड 408 रुपए सस्ता हो गया है।
इस तरह 24 कैरेट गोल्ड 69,194 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह चांदी 2 दिनों में 3,622 रुपए सस्ती होकर 84,897 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बरकरार रहने का अनुमान है। एक्सपर्ट का सुझाव है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में गिरावट का रुझान बरकरार रह सकता है।
इसका मतलब है कि सोने की कीमतें एक सीमा के अंदर ऊपर नीचे हो सकती हैं, लेकिन किसी भी बड़ी तेजी की उम्मीद कम है।