Movie prime

Sona-Chandi Ke Bhav: 3 हजार रुपए सस्ता हो गया सोना! चांदी के दामों में भी जबरदस्त गिरावट, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

 
Sona-Chandi Ke Bhav: 3 हजार रुपए सस्ता हो गया सोना! चांदी के दामों में भी जबरदस्त गिरावट, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
Sona-Chandi Ke Bhav: सोने और चांदी के दामों में आज गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन(IBJA) के मुताबिक सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 244 रुपए फिसलकर 59,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। पिछले महीने सोना 62 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक चला गया था, जो अब 3 हजार रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी आज 684 रुपए सस्ती होकर 71,421 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोने के वैश्विक भाव इस प्रकार...

गुरुवार दोपहर गोल्ड की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.28 फीसदी या 25.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1943.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.59 फीसदी या 11.37 डॉलर की गिरावट के साथ 1931.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

देखें चांदी का वैश्विक भाव

गुरुवार दोपहर चांदी की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 2.92 फीसदी या 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 23.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 2.45 फीसदी या 0.59 डॉलर की गिरावट के साथ 23.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नज़र आ रही है। मिस्ड कॉल से ऐसे देखें सोने-चांदी का ताजा भाव घोषित छुट्टियों के अलावा ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। यदि आप भी 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट देखना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं। ये भी पढ़ें :  पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे 14वीं किस्त के 2000! लो आ गई खुशखबरी! सरकार ने जारी किया पीएम आवास का पैसा, जानें कैसे करें चेक