Gautam Adani : गौतम अडानी का फिर बजा डंका, बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जानें पहले स्थान पर किसका है कब्ज़ा
Jun 7, 2023, 22:36 IST

Gautam Adani Net worth : गौतम अडानी ग्रुप के शेयरों में आया जबरदस्त उछाल के कारण फिर से अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बन गए हैं। चीनी अरबपति झोंग शानशान को पीछे छोड़ते हुए यह रुतबा उन्होंने फिर से हासिल कर लिया है। अडानी अमीरों की लिस्ट में 18वें पायदान पर वहीं अगर बात करें तो वर्ल्ड की तो अडानी अमीरों की लिस्ट में 18वें पायदान पर पहुंच गए। (Gautam Adani) अब उनकी नेटवर्थ 61.8 अरब डॉलर पहुंच गई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ में 16 करोड़ की बढ़ोतरी होने के साथ ही उनकी नेटवर्थ 61.8 अरब डॉलर पहुंच गई है। वहीं रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी 85.2 अरब डॉलर के साथ एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट कारण आयी थी सम्पति में गिरावट अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी कर अडानी समूह की कंपनियों को ओवरवैल्यूड बताया। यह भी कहा कि मुनाफा कमाने के लिए अकाउंट्स में हेरफेर किया गया। इसके बाद अडानी समूह को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।। निवेशकों का भरोसा पाने के लिए कर रहा ये काम अभी भी अडानी ग्रुप पूरी तरह से पार नहीं पा सका है। वहीं इसी बिच अडानी ग्रुप ने दोबारा निवेशकों का विश्वाश पाने ले लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। जिसमें उन्होंने समय से पहले 2.65 अरब डॉलर का कर्ज चुका दिया है। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में एलन मास्क का कब्ज़ा इसी के साथ दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट की बात करें तो पहले स्थान पर अभी भी एलन मास्क ने कब्ज़ा जमा रखा है। उनकी नेटवर्थ करीब 205 अरब डॉलर पहुंच गई है। इसी के साथ फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 187 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं।
- Gautam Adani Net worth