Movie prime

G20 Summit Delhi LIVE Updates : G20 समिट में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी बातें! PM ने नेताओं का हाथ मिलाकर स्वागत किया

 
G20 Summit Delhi LIVE Updates : G20 समिट में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी बातें! PM ने नेताओं का हाथ मिलाकर स्वागत किया
G20 Summit Delhi LIVE Updates : भारत मंडपम में पहुंच रहे राष्ट्राध्यक्ष G20 समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्राध्यक्षों का भारत मंडपम में पहुंचना जारी है। बांग्लादेश की PM शेख हसीना, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री, स्पेन की राष्ट्रपति, सिंगापुर के प्रधानमंत्री भारत मंडपम पहुंच गए हैं। इन सभी का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान पृष्ठभूमि में ओडिशा के पुरी स्थित सूर्य मंदिर के कोणार्क चक्र की प्रतिकृति ने स्वागत स्थल की शोभा बढ़ाई। कोणार्क चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हादेव-प्रथम के शासनकाल में किया गया था। कुल 24 तीलियों वाले इस पहिये को तिरंगे में भी दर्शाया गया है। यह चक्र भारत के प्राचीन ज्ञान, उन्नत सभ्यता और वास्तुशिल्प उत्कृष्टता का प्रतीक है। इस चक्र का घूमना ‘कालचक्र’ के साथ-साथ प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक है। यह लोकतंत्र के पहिये का एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो लोकतांत्रिक आदर्शों के लचीलेपन और समाज में प्रगति को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाता है। G20 समिट में PM मोदी की बड़ी बातें 21 वीं सदी का समय नई दिशा देने वाला हमें हर दायित्व को निभाते हुए आगे बढ़ना है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास जरूरी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें चुनौतियों का ठोस समाधान करना होगा विश्व में विश्वास की कमी बड़ी चुनौती हम हर संकट पर विजय प्राप्त कर सकते हैं अफ्रीकन यूनियन को मिली 620 में स्थायी सदस्यता