Eye Flu : दिल्ली हरियाणा सहित कई इलाकों में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू, जाने क्या है इसके लक्षण और बचाव के तरीके
Jul 26, 2023, 08:27 IST

Eye Flu : बरसात के मौसम के दौरान दिल्ली हरियाणा सहित कई इलाकों में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। इसमें आंख लाल हो जाती है और इसके साथ आंख में खारिश भी होने लगती है। यह एक बीमारी है जिसे कंजक्टिवाइटिस कहा जाता है। आई फ्लू के लक्षण (Eye Flu Symptoms) आंख का लाल होना : इस बीमारी के चलते आंख लाल हो जाती है। कई बार किसी व्यक्ति की आंख पिंक भी हो जाती है। जिसे आँखों का आना भी कहा जाता जाता है। आंख से पानी आना : इसके चलते आँख से पानी आने लगता है। जैसे ही आंख लाल हो जाती है तो उससे पानी निकलना शुरू हो जाता है। जिसके चलते साफ़ भी नहीं दिखाई देता। आंख में खारिश होना : इसके चलते आंख में खारिश भी होने लगती है। जिससे यह लाल हो जाती है। इसके साथ ही आंख से पानी भी आने लगता है। आंख में सूजन आना : इस बीमारी के चलते आंख में सूजन आ जाती है। क्योकि जब आंख में खारिश होती है वह लाल हो जाती है तो इसके बाद उसमे सूजन भी आ जाती है। जानिए कैसे फैलता है Eye Flu जैसा कि आप सभी को बताया कि यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यदि किसी व्यक्ति को यह संक्रमण है और आप उसके संपर्क में आ जाते हैं तो आप भी इस संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति इससे संक्रमित है तो उसके छींकने और खांसने से भी यह संक्रमण हो सकता है। Eye Flu से बचने के उपाय आंखों को थोड़ी देर के बाद साफ पानी से धोते रहें। आँखों को बार न छुएं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं। टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें। संक्रमित व्यक्ति के कपडे और तौलिये का इस्तेमाल न करें। अपने हाथों को बार बार धोएं। बाहर जाते समय काल चश्मा जरूर पहने। संक्रमित व्यक्ति की आंखों तरफ भी न देखें। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।