Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज, ये है इसकी सबसे बड़ी खासियत, जानिए किस समय चन्द्रमा की और उड़ान भरेगा ये चंद्रयान
Jul 14, 2023, 08:09 IST

Chandrayaan 3 : Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग के लिए कुछ ही ही घंटे बचे हैं। चंद्रयान-3 आज दोपहर को 2:35 पर उड़ान भरेगा। यह मिशन लगभग 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। यह अपनी 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। इसकी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी। चंद्रयान-3 चांद पर कब लैंड होगा? वहीं इस मिशन के बारे में बात करते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। इसका मतलब यह है कि ये पूरी तरह तैयार है। इसे बुधवार को ही लॉन्चिंग व्हीकल LVM-III में फिट किया गया था। बता दें कि इस मिशन का पूरा बजट 651 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। लॉन्च के बारे में ISRO ने क्या कहा था? इसको लेकर कुछ दिन पहले ही इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। लॉन्च को लेकर इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया थाकि "चंद्रयान-3: एलवीएम3-एम4/चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च का ऐलान: लॉन्च अब 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2:35 बजे एसडीएससी (सतीश धवन स्पेल सेंटर), श्रीहरिकोटा से निर्धारित है। क्या क्या उपकरण साथ लेकर जाएगा चंद्रयान-3? जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्र रेजोलिथ के थर्मोफिजिकल गुणों, चंद्र भूकंपीयता, चंद्र सतह प्लाज्मा वातावरण और लैंडर के उतरने की जगह के आसपास के क्षेत्र में मौलिक संरचना का अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिक उपकरण साथ लेकर जाएगा। पहले कितने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं चांद पर? ऐसा कहा जा रहा है कि यदि चंद्रयान-3 का लैंडर चांद पर उतरने में सफल हो जाता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। क्योकि इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं। चंद्रयान-3 से क्या फायदा होगा? आप में से बहुत से लोग सोच रहे होंगे इससे क्या फायदा होगा तो बता दें कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर पता करेगा कि वहां का तापमान कैसा है, सतह पर भूकंप कैसे और कितनी तीव्रता के आते हैं, वहां प्लाज्मा एनवायरन्मेंट किस प्रकार का है और वहां की मिट्टी में कौन से तत्व मौजूद हैं। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।