Chandigarh Rain Alert: चंडीगढ़ में बारिश का कहर! सुखना लेक के दो फ्लड गेट खोले, पंचकूला और मोहाली अलर्ट पर, इन इलाकों में न जानें की सलाह
Jul 9, 2023, 12:34 IST

Chandigarh Rain Alert: बीते कल से लगातार चंडीगढ़ में झमाझम बारिश जारी है। जिसके चलते सुखना लेक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण सुखना के तीन में से दो गेटों को खोल दिया गया है और पानी निकाला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पंचकूला और मोहाली को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़ में 322 मिलीमीटर (MM) बारिश दर्ज कि गई है। जिसके कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भारी बारिश के कारण शहर का यातायात भी इससे काफी प्रभावित हुआ है। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारी भी जलभराव की समस्या से निपटने में लगे हुए हैं। लगातार जारी इस बारिश से तापमान भी गिरा है। इस समय तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। एडवाइजरी में चंडीगढ़ पुलिस ने क्या कहा? शहर में यातायात व्यवस्था के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर एक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से यह अपील की है कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 नजदीक सीटीयू वर्कशॉप, प्रेस लाइट नजदीक सेक्टर 17, ट्रिब्यून चौक आदि इलाकों में न जाएं। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।