Breaking: बिहार में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली! 8 लोगों की हुई मौत
बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के 4 जिलों में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान आसमानी बिजली गिरने की कई घटनाएं सामने आई है।
Aug 2, 2024, 22:14 IST

Breaking: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के 4 जिलों में पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान आसमानी बिजली गिरने की कई घटनाएं सामने आई है। इनमे अब तक 8 लोगों की मौत हो गई।
बता दें कि एक आधिकारिक सुचना के अनुसार शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि राज्य की राजधानी पटना और औरंगाबाद में तीन-तीन मौतें हुईं, जबकि नवादा और सारण में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई।
CM नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कुमार ने लोगों से अपील की कि वे आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी परामर्श का पालन करें।
राज्य के चार जिलों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।