Movie prime

PM Modi Speech: देशवासियों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी ने किया 'Vishwakarma Yojana' का एलान, देखिए PM के संबोधन की बड़ी बातें

 
PM Modi Speech: देशवासियों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी ने किया 'Vishwakarma Yojana' का एलान, देखिए PM के संबोधन की बड़ी बातें
PM Modi Speech: PM मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 'Vishwakarma Yojana' का एलान किया। उन्होंने कहा 'अगले महीने से योजना लागू की जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 हजार करोड़ रुपए से होगी। इसके तहत कारीगरों और छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों की मदद की जाएगी।' वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इस योजना का जिक्र किया था। योजना के तहत आर्थिक मदद, प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों की जानकारी, ग्रीन तकनीक और ब्रांड का प्रमोशन किया जाएगा। 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने लक्ष्य 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा 'अब हमारा लक्ष्य 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है और हम इसके लिए काम कर रहे हैं। नारी शक्ति को आगे बढ़ाना हमारा शुरुआत से लक्ष्य है। एक चीज जो देश को आगे ले जाएगी वह है महिला नेतृत्व वाला विकास। चंद्रयान मिशन का नेतृत्व महिला वैज्ञानिक कर रही हैं। G20 देश भी महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को पहचान रहे हैं। PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें  * छोटी घटना भी हजार सालों तक अपनी छाप छोड़े रखती है। * हमारे देश के वीरों ने आजादी के लिए बलिदान दिया। * देश की नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान सब आजादी पाने के लिए मर मिटे। * आजादी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए युवाओं ने जवानी जेल में खपा दी। * विश्वभर में भारत की चेतना, सामर्थ्य के प्रति आशा पैदा हुई। * विश्व को भारत में प्रकाशपुंज और विश्वास नजर आ रहा। ये भारत न रुकता है न थकता है' • 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा • भारत के विकास के लिए सुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता की जरूरत © परिवारवाद ने देश के लोगों का हक छीना • भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण से मुक्ति जरूरी • ये तीनों हमारे लोगों का शोषण करते हैं। • अब सीरियल ब्लास्ट का युग खत्म हो गया है • आतंकी हमलों में कमी आई है। • ये भारत न रुकता है न थकता है