Bank Holidays in August 2023 : फटाफट निपटा लें अपने बैंक संबंधी काम, अगस्त में पूरे 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
Jul 26, 2023, 09:44 IST

Bank Holidays in August 2023 : जुलाई का महीना अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। चंद दिनों के बाद अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। यदि आपको भी बैंक में कोई काम है तो उसे जल्द निपटा लें क्योंकि अगस्त में एक नहीं दो नहीं पूरे 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित लगभग 14 दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के बैंक खुले रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार, बैंक सभी सार्वजनिक छुट्टियों और राज्य-विशिष्ट कई क्षेत्रीय छुट्टियों पर बंद रहेंगे। RBI की तरफ से जारी सूची के मुताबिक त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश मिलाकर अगस्त में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और 2 शनिवार बैंक बंद रहेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 30 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण बैंक बंद रहेगा। अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। Bank Holidays in August 2023 9 अगस्त, 2022: मुहर्रम के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 11 अगस्त 2022: रक्षा बंधन के चलते गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 12 अगस्त, 2022: रक्षा बंधन के चलते महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगे। 13 अगस्त 2022: दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 14 अगस्त 2022: रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 15 अगस्त, 2022 : स्वतंत्रता दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे। 16 अगस्त, 2022 : पारसी नव वर्ष (शहंशाही) के चलते महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। 18 अगस्त, 2022 : जन्माष्टमी के चलते उड़ीसा, उत्तराखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 19 अगस्त, 2022 : जन्माष्टमी (कृष्ण जयंती) के चलते बैंक बंद रहेंगे। 20 अगस्त, 2022 : श्री कृष्ण अष्टमी के चलते हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे। 21 अगस्त, 2022 : रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 29 अगस्त, 2022 : श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के मौके पर असम में बैंक बंद रहेंगे। 27 अगस्त 2022: चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 28 अगस्त 2022: रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 31 अगस्त, 2022 : संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी के मौके पर कई जगह बैंक बंद रहेंगे। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।