Movie prime

Amarnath Yatra 2023: हर-हर महादेव के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जाने कितने यात्री हुए रवाना

 
Amarnath Yatra 2023: हर-हर महादेव के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जाने कितने यात्री हुए रवाना
Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। इस जत्थे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह 4 बजे जम्मू के भगवती नगर में हरी झंडी दिखाकर कश्मीर की ओर रवाना किया। ये यात्री आज शाम तक अपने बेस कैंप पहुंच जाएंगे। इसके बाद कल से ये यात्री अमरनाथ गुफा के दर्शनों के लिए पैदल चढ़ाई शुरू कर देंगे। इस जत्थे में जहां पुरुष यात्रा के लिए उत्साहित थे वहीं अनेक महिलाएं भी इस यात्रा में शामिल हैं जो काफी उत्साहित नज़र आ रही थी। बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है। यात्रा के लिए अब तक करीब 3 लाख तीर्थ यात्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जम्मू- कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एरिया में ड्रोन से नजर रखी जा रहे है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में पहली बार ITBP की भी तैनाती की गई है। खास बात यह है कि इस बार तीर्थयात्री को 5 लाख का बीमा कवर मिलेगा और हर यात्री की रियल टाइम लोकेशन जानने के लिए उन्हें RFID कार्ड दिए जाएंगे। इस बार 62 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा बता दें कि 27 जून को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा की व्यापक सुरक्षा समीक्षा की थी। इस बैठक की अध्यक्षता में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला मौजूद थे, जिसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी और खुफिया विभाग, सेना के अधिकारी भी शामिल हुए थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन तथा अमरनाथ श्राइन बोर्ड उपस्थित थे। खास बात यह है कि इस वार्षिक तीर्थयात्रा की अवधि अबकी बार 62 दिनों की होने वाली है, जो 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी।