Movie prime

HSSC Group D Result: हरियाणा में HSSC ने ग्रुप-D भर्ती रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक   

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया है।
 
HSSC Group D Result: हरियाणा में HSSC ने ग्रुप-D भर्ती रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक   

HSSC Group D Result:  हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया है। 3770 से अधिक युवा पास हुए हैं। उम्मीदवार https://www.hssc.gov.in/Result पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 2023 में निकाली गई इस ग्रुप की भर्ती के लिए 21-22 सितंबर 2023 में CET एग्जाम हुआ था। आयोग ने रिजल्ट श्रेणी और रोल नंबर वार कट ऑफ जारी किया है। 

ग्रुप डी के बचे हुए पदों का रिजल्ट जारी होने में देरी का कारण पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के केस को बताया जा रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 31 मई को सामाजिक-आर्थिक मापदंड के अंकों को 31 मई 2024 तक खत्म करने का फैसला सुनाया था,

 इसलिए राज्य सरकार ने करीब 300 नए पदों की सूची भेजी थी। शुक्रवार देर शाम से इन पदों को शामिल कर बचे हुए पदों का रिजल्ट जारी करने की कोशिश की जा रही थी। सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद यह रिजल्ट जारी किया गया है।