HSSC Group D Cut Off 2023: HSSC CET ग्रुप डी एग्जाम में इतने नंबर आ गए तो नौकरी पक्की, ये रह सकती है कटऑफ
Oct 24, 2023, 11:19 IST

HSSC Group D Cut Off 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हाल ही में ग्रुप डी के 13,356 पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा के लिए कुल 13,76,337 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 8,54,561 अभ्यर्थी शामिल हुए। यानी कि 65.08% अभ्यर्थी परीक्षा देने आए। परीक्षा के बाद, पदों के हिसाब से एक पद के लिए 63 अभ्यर्थियों के बीच काम्पिटिशन रह गई है। हरियाणा एसएससी के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है कि एक सप्ताह के अंदर उत्तर कुंजी और एक महीने के अंदर इस भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। अब अभ्यर्थियों के मन में HSSC Group D Cut Off 2023 को लेकर चिंता है कि क्या उनका चयन होगा या नहीं और कट ऑफ कितनी रहेगी व फाइनल मेरिट कितने अंक पर लगेगी। लाखों अभ्यर्थियों के अंकों का सर्वे करने के बाद हमने यह अनुमान लगाया है कि एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा की कट ऑफ अनुमानित कितनी रह सकती है जिसका विश्लेषण यहां पर किया गया है। HSSC Group D Cut Off 2023 केटेगरी अनुसार निम्नलिखित रह सकती है। यह कटऑफ लिखित परीक्षा के 95 अंकों पर आधारित है। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.95 अंक दिए जाएंगे। 5 अंक सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर दिए जाएंगे। केटेगरी कटऑफ General 71 अंक EWS 70 अंक BCB 69 अंक BCA 67 अंक SC 65 अंक PH 59 अंक ESM 52 अंक ESP HSSC Group D Cut Off 2023 51 अंक हरियाणा एसएससी ग्रुप सी की भर्ती कोर्ट में लंबित है। उस भर्ती के परिणाम से ग्रुप डी भर्ती पर गहरा असर पड़ सकता है। यदि ग्रुप सी की भर्ती पहले हो जाती है, तो ग्रुप डी की कट ऑफ 4-5 अंक कम रह सकती है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 25 या 26 अक्टूबर 2023 को जारी कर दी जाएगी। परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा जारी की गई ग्रुप डी कट ऑफ केवल अनुमानित है। यह कट ऑफ लाखों अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर निकाली गई है, जिसमें त्रुटियां हो सकती हैं। इसलिए, इस कट ऑफ को अंतिम मानने से बचें। HSSC Group D Cut Off 2023 अंतिम कट ऑफ केवल परिणाम के बाद ही घोषित की जाएगी।