Movie prime

Hathnikund Barrage: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में बढ़ा जलस्तर, खोले गए सभी गेट, अलर्ट हुआ जारी

 
Hathnikund Barrage: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में बढ़ा जलस्तर, खोले गए सभी गेट, अलर्ट हुआ जारी

hathnikund barrage  : देशभर में हो रही मानसून की बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर अधिकतम 39205 क्यूसेक दर्ज किया गया है। पानी की मात्रा बढ़ने पर सिंचाई विभाग ने बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं और सभी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

शनिवार सुबह यमुना नदी में पानी की मात्रा 10871 क्यूसेक थी, जो 11 बजे तक 39205 क्यूसेक हो गई। इस मानसून में पहली बार बैराज से 9835 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, पश्चिमी नहर में 16510 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश की पूर्वी यमुना नहर में 3010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा का कहना है कि जब हथिनीकुंड बैराज पर 1 लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया जाता है, तो पूर्वी और पश्चिमी यमुना नहरों को बंद करके पूरा पानी यमुना नदी में छोड़ दिया जाता है। 1 लाख क्यूसेक पानी होने पर मिनी फ्लड का ऐलान कर दिया जाता है, हालांकि, अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है। ढाई लाख क्यूसेक पानी होने पर फ्लड घोषित किया जाता है। मानसून की बारिश शुरू होने से आने वाले दिनों में पानी की मात्रा बढ़ने की संभावना है।

शनिवार शाम सात बजे बैराज पर 29355 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था, जिसमें से यमुना नदी में 9835 क्यूसेक, पश्चिमी नहर में 16510 क्यूसेक और उत्तर प्रदेश को 3010 क्यूसेक पानी दिया गया। शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक बैराज पर विभिन्न समयों पर पानी की मात्रा दर्ज की गई है, जो इस प्रकार है:

  • सुबह आठ बजे: 10761 क्यूसेक
  • नौ बजे: 15292 क्यूसेक
  • दस बजे: 10761 क्यूसेक
  • ग्यारह बजे: 39205 क्यूसेक
  • दोपहर बारह बजे: 33233 क्यूसेक
  • दो बजे: 34499 क्यूसेक
  • तीन बजे: 30888 क्यूसेक
  • शाम चार बजे: 23613 क्यूसेक