Movie prime

Haryana News: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! मासिक मानदेय में हुआ इतना इजाफा

 
Haryana News

Haryana News: गांव की सरकार को लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है।  इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक गांव का विकसित होना भी उतना ही जरुरी है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि गांव में विकास को गति देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

  पिछली सरकारों द्वारा गांव के विकास को लेकर किये गए भेदभाव  का जिक्र करते हुई मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें गांव के विकास के लिए पैसा खर्च करने से बचती थी।  जहाँ वर्ष 2014 से पहले पंचायतों  के लिए राज्य वित्त आयोग का अनुदान 600 करोड़ रूपए था, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के लिए अनुदान की इस राशि को बढ़ाकर 2968 करोड़ रूपए किया गया है।

इतना ही नहीं, वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में ग्रामीण विकास के लिए 7276.77 करोड़ आबंटित किये गए हैं जबकि पूर्व की सरकार में 2013-14 के  दौरान यह राशि 1898.48 करोड़ रूपए थी। 

ग्राम पंचायतों में 3000 कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त

पंचायती राज संस्थाओं को प्रदान की गई विभिन्न शक्तियों का उल्लेख करते हुए श्री नायब सिंह ने कहा की वर्तमान सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मज़बूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने के अतिरिक्त प्रदेश के पढ़ी-लिखी पंचायतों को और स्मार्ट बनाया जा रहा है। वर्तमान सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में 3000 कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त  किये गए हैं।

साथ ही ग्राम पंचायतों को अपने स्वयं के फण्ड से जीईएम  के माध्यम  से एक डेस्कटॉप, प्रिंटर और यू पी एस खरीदने की अनुमति प्रदान की है ताकि पंचायत आई टी सक्षम और आधुनिक होकर केंद्र और राज्य स्तर के पोर्टल संचालित कर सकें। 

 उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को गति देने के लिए निर्णय लिया है कि  अपंजीकृत ठेकेदार अब एक वर्ष में 50 लाख रूपए तक के काम ले पाएंगे। ये काम समय पर करवाने पर ये ठेकेदार अगले वर्ष 1  करोड़ रूपए के काम लेने के पात्र होंगे । 

राज्य सरकार संपंचों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी - महिपाल ढांडा

राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास एवं पंचायत पंचायत राज्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि आज इस राज्य स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से  सरपंचों को विकास कार्यों के लिए विभिन्न शक्तियों प्रदान की जा रही हैं।

जो कठिनाइयां सरपंचों के सामने आ रही थी आज उनका समाधान यहां से होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्थाएं नहीं होगी तब तक हमारे ग्राम प्रतिनिधि सही तरीके से विकास कार्यों को गति नहीं दे पाएंगे।

उन्होंने सरपंचों को आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की यह समस्त टीम आने वाले दिनों में हरियाणा का नक्शा बदलने का काम करेगी और आने वाले विधान सभा चुनाव में राज्य सरकार का साथ देते हुए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।