Haryana Assembly Election Date Changed: हरियाणा में बदली चुनाव की डेट, अब इस दिन डाले जाएंगे वोट, देखें शेड्यूल
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख बदल गई। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की। अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
Haryana Assembly Election Date Changed :: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख बदल गई। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की। अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
साथ ही जम्मू कश्मीर और हरियाणा में मतगणना का भी शेड्यूल बदल गया। अब दोनों राज्यों में 8 अक्टूबरों को मतगणना होगी। आइए जानते हैं कि क्या है नई तारीख?
चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई नई तारीख के अनुसार, अब हरियाणा में एक अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 4 अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
हरियाणा के साथ ही जम्मू कश्मीर में भी 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। हालांकि, जम्मू कश्मीर में वोट डालने की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आपको बता कि इनेलो और भाजपा ने ECI से चुनाव की डेट बदलने की मांग की थी। इसे लेकर दोनों पार्टियों ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि एक अक्टूबर को होने वाली वोटिंग की तारीख आगे बढ़ाई जाए,
क्योंकि एक अक्टूबर के पहले और बाद में सार्वजनिक छुट्टियां पड़ रही हैं। 29 और 30 सितंबर को शनिवार एवं रविवार और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है। ऐसे में लोग घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे वोटिंग प्रतिशत कम हो सकती है।