Faridabad News: बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिली ढाई करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात, बनाई जाएंगी ये दो सड़कें
Sep 11, 2023, 20:49 IST

Faridabad News: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 2 करोड 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सड़कों के कार्य का शिलान्यास किया। जहां स्थानीय निवासियों ने मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व स्तर पर अलग पहचान मिल रही है। उन्होंने जी-20 पर बोलते हुए कहा कि भारत को विश्व पटल पर मजबूत आर्थिक स्थिति के रूप में पहचान मिल रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बारिश के मौसम के बाद अब सड़कों के पुनर्निर्माण के कार्य शुरू हो चुके हैं।जल्दी पूरे इलाके की सभी सड़के बनना शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। यह दोनों सड़के जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगी। जिससे आम जनता का आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 2 करोड 50 लाख रुपए की लागत से यह दोनों सड़के बनेगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ विधानसभा क्षेत्र में आज चारों तरफ चहुमुखी विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खजाने के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की यह दोनों सड़के जर्जर हालत में थी। जिसमें जाज़रू गांव को जाने वाली सड़क का कार्य आरएमसी से कराया जाएगा। वही बल्लभगढ़ से मलेरणा गांव जाने वाली काली सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ शहर में बनाए जा रहे डिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां परिवहन मंत्री ने निरीक्षण करते हुए कहा कि यह निर्माणाधीन ऑडिटोरियम अगले 6 महीने में बनकर तैयार होगा। वहीं परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को आने वाले 6 महीने में ऑडिटोरियम का कार्य को पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे।