Movie prime

Crime News: र‍िटायर्ड IAS के बेटे ने मां को घर में ही बनाया हवस का शिकार, फिर अश्लील वीडियो बनाकर...

मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है। लेकिन यूपी में इस रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है।
 
Crime News: र‍िटायर्ड आईएएस के बेटे ने मां को घर में ही बनाया हवस का शिकार, फिर अश्लील वीडियो बनाकर...

Crime News: मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है। लेकिन यूपी में इस रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जिसमें राजधानी लखनऊ में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके सौतेले बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसे 5 दिनों तक कमरे में बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। उन्होंने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।

 लखनऊ के शक्तिनगर इलाके की पीड़िता का निकाह नवंबर 2020 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा निवासी एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से हुआ था। यह उनकी दूसरी शादी थी। महिला के मुताबिक, अप्रैल 2024 में उनके दामाद और सौतेले बेटे ने मिलकर उसे पांच दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि जब उसका निकाह हुआ, तब वह 38 साल की थी और उसके पति 70 साल के थे। उसके पति 2009 में आईएएस से रिटायर्ड हुए थे और 2018 में उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा था। शादी के बाद वह कश्मीर में ही रहने लगी थी।

 पीड़िता ने बताया कि शुरू में सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद उसका सौतेला बेटा उसे धमकाने लगा कि वह प्रॉपर्टी पर दावा न करे। इस बात को लेकर उसे लगातार धमकाया गया। जब उसने इसका विरोध किया, तो सौतेला बेटा और उसका जीजा उससे अलग-अलग मांगें करने लगे।

 महिला के अनुसार, उनके घर पर एक व्यक्ति लक्जरी गाड़ी से आता था और कई बार बैग से नशे की सामग्री निकालते हुए देखा गया था। जब उसने इस पर आपत्ति जताई,

 तो सौतेला बेटा नाराज हो गया और अपने जीजा के साथ मिलकर 11 अप्रैल 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक उसे कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया। किसी तरह से वह लखनऊ भाग आई।

 पीड़िता ने लखनऊ के गाजीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने लखनऊ कमिश्नर से शिकायत की। 21 जून 2024 को गाजीपुर थाने में सौतेले बेटे और उसके जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़िता थाने पहुंचकर जांच अधिकारी से मिली।

 पीड़िता के अनुसार, पुलिस ने कहा कि कार्रवाई करने के लिए कश्मीर जाने वाले छह पुलिसकर्मियों के लिए हवाई टिकट का इंतजाम करना होगा। गाजीपुर के इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटना जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में हुई थी, इसलिए जांच को बांदीपुरा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।