Haryana Corona Virus Case: हरियाणा में 72 घंटे में कोरोना के 9 नए केस: डॉक्टर, महिला मैनेजर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर तक संक्रमित; ये 4 जिले हाई अलर्ट पर
हरियाणा में कोरोना संक्रमण फिर से चिंता बढ़ा रहा है। बीते 72 घंटों में 9 नए केस सामने आए हैं, जिनमें डॉक्टर, महिला मैनेजर और सॉफ्टवेयर डेवलपर भी शामिल हैं। करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर जैसे जिलों में केस पाए गए हैं। संक्रमितों में चार महिलाएं भी हैं। सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है और रोहतक PGI में बेड रिजर्व कर दिए हैं।

Haryana Corona Virus Case: हरियाणा में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। बीते 72 घंटों में राज्य के करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर जिलों में कुल 9 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें डॉक्टर, महिला मैनेजर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और चार महिलाएं शामिल हैं।
करनाल में संक्रमित महिला:
करनाल में 55 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। वह हाल ही में दिल्ली से लौटी थी। लौटने के कुछ दिन बाद उसे खांसी और जुकाम हुआ। टेस्ट कराने पर वह पॉजिटिव निकली और अब उसे होम आइसोलेट किया गया है।
गुरुग्राम में लगातार केस:
गुरुग्राम के सेक्टर 38 में रहने वाला एक डॉक्टर, जो दिल्ली के अस्पताल में काम करता है, पॉजिटिव पाया गया है। वह गुरुग्राम से दिल्ली डेली अपडाउन करता था। उसे कई दिनों से बुखार था और टेस्ट के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। यह 3 दिन में गुरुग्राम में चौथा केस है।
गुरुग्राम के अन्य मरीज:
-
वजीराबाद के सेक्टर 52 में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति बुखार और खांसी से जूझ रहा था। टेस्ट पॉजिटिव आया।
-
31 वर्षीय महिला, हाल ही में मुंबई से लौटी थी, बुखार होने पर जांच करवाई और पॉजिटिव निकली।
-
62 वर्षीय बुजुर्ग सेक्टर 70 में रहते हैं। लक्षण दिखने पर कोरोना की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें : Haryana Weather Alert: हरियाणा में 5 दिन तक मौसम का महासंकट! 11 जिलों में भारी बारिश और लू का डबल अटैक!
यमुनानगर का मामला:
50 साल की महिला मोहाली में एक पारिवारिक समागम से लौटने के बाद बीमार पड़ी। उसे अस्थमा भी है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फरीदाबाद के तीन केस:
-
सेक्टर-16 की 35 वर्षीय महिला जो एक निजी अस्पताल में मैनेजर है, बुखार आने पर टेस्ट करवाया और पॉजिटिव निकली।
-
सेक्टर-39 में रहने वाला 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर जो वर्क फ्रॉम होम कर रहा था, बुखार और हाई बीपी की शिकायत के बाद टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया।
-
एक 28 वर्षीय युवक, जो मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है, सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली में जांच कराकर संक्रमित पाया गया।
सरकार का रेस्पॉन्स:
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सभी सिविल सर्जनों को ऑक्सीजन, दवाइयों और अन्य मेडिकल जरूरतों के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है। रोहतक PGI में कोरोना मरीजों के लिए बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। सभी सरकारी अस्पतालों को कोरोना टेस्टिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और संभावित संपर्कों की पहचान कर उनके टेस्ट किए जा रहे हैं।
ये 4 जिले हाई अलर्ट पर
-
गुरुग्राम – सबसे ज्यादा केस यहीं से रिपोर्ट हुए हैं (कम से कम 4 मरीज)।
-
फरीदाबाद – अब तक 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
-
करनाल – एक महिला पॉजिटिव पाई गई है।
-
यमुनानगर – 50 साल की महिला पॉजिटिव मिली है।