Google का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च, 30 घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप और Tensor G5 चिप
Google Pixel 10a भारत में ₹49,999 की कीमत पर लॉन्च हो गया है। यह 6 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन में 6.3-इंच Actua डिस्प्ले (3000 निट्स), Tensor G5 चिप, 48MP डुअल कैमरा और 5100mAh बैटरी दी गई है। Gorilla Glass 7i, IP68 रेटिंग और 7 साल तक अपडेट की गारंटी इसे खास बनाती है। यह Google Pixel Upgrade Program का भी हिस्सा है।

Google Pixel 10a: टेक दिग्गज Google ने भारत में आधिकारिक तौर पर Google Pixel 10a लॉन्च कर दिया है। Pixel 10 सीरीज का यह नया स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो फ्लैगशिप जैसी Google AI क्षमता चाहते हैं, लेकिन कम कीमत में।
कीमत और उपलब्धता
Pixel 10a की भारत में कीमत ₹49,999 तय की गई है, जो इसके पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत के बराबर है। यह फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 6 मार्च से बिक्री शुरू होगी।
फोन चार कलर ऑप्शन—Lavender, Obsidian, Fog और Berry—में आएगा।
Pixel Upgrade Program का हिस्सा
Google ने घोषणा की है कि Pixel 10a को Google Pixel Upgrade Program में शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम दिसंबर 2025 में Pixel 10 सीरीज के लिए शुरू किया गया था।
इस योजना के तहत जीरो डाउन पेमेंट और जीरो इंटरेस्ट EMI पर फोन खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि 9 EMI चुकाने के बाद यूजर अपने पुराने फोन की स्थिति की परवाह किए बिना नए Pixel मॉडल में अपग्रेड कर सकता है।
डिजाइन और मजबूती
Pixel 10a को कंपनी ने A-सीरीज का अब तक का सबसे मजबूत फोन बताया है। इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP68 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है।
फोन में ‘बंपलेस’ डिजाइन और 100% रीसाइकल्ड एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें पहली बार A-सीरीज में रीसाइकल्ड कोबाल्ट, कॉपर और गोल्ड का उपयोग किया गया है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच Actua डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे ब्राइट स्क्रीन है।
Pixel 10a में Google Tensor G5 चिपसेट दिया गया है, जो Pixel 10 और Pixel 10 Pro में भी मौजूद है। यह प्रोसेसर AI फीचर्स को बेहतर तरीके से संचालित करता है।
कैमरा और बैटरी
फोन में 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5100mAh की बैटरी है, जो A-सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा चल सकती है।
यह 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
खास AI फीचर्स
Pixel 10a में Pro मॉडल्स से लाए गए एडवांस AI टूल्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
Camera Coach: फोटो फ्रेमिंग के लिए रियल-टाइम गाइडेंस
-
Auto Best Take: 20 लोगों तक की ग्रुप फोटो में सबसे अच्छे एक्सप्रेशन को ऑटोमैटिक चुनना
-
7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी
Google का कहना है कि Pixel 10a दमदार AI, मजबूत हार्डवेयर और किफायती खरीद विकल्पों के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा पैदा करेगा।




