{"vars":{"id": "116879:4841"}}

Viral Video: लड़के को झरने में नहाना पड़ा भारी ! पैंट में घुसा सांप; मुंह में पकड़ा प्राइवेट पार्ट

बरसात के मौसम में एक युवक को झरने में नहाने जाना बहुत मंहगा पड़ गया। लड़के के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

Viral Video: बरसात के मौसम में एक युवक को झरने में नहाने जाना बहुत मंहगा पड़ गया। लड़के के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कों के एक झुंड को एक झरने में नहाते हुए देखा जा सकता है। लेकिंन अचानक ही लड़के साथ कुछ ऐसा हुआ की जिए देखकर हर किसी के होश उड़ जाए। झरने में नहाते समय एक लड़के की पैंट में कुछ अजीब सी हलचल होती है। 

लेकिन जैसे ही साथ में नहा रहें अन्य लड़के देखते है तो सभी बहुत ही डर जाते है। लड़का पानी से थोड़ा सा बाहर निकल कर देखता है तो उसे यह एहसास होता है कि उसके पैंट में एक लंबा सा सांप घुस गया है। लड़का अपनी पैंट के अंदर घुसे सांप के मुंह को अपने हाथों से पकड़े रहता है। 

इधर अपने दोस्त की पैंट में घुसे सांप को देख लड़के के दोस्त सांप की पूंछ पकड़ कर पैंट से बाहर खिंचने लगते हैं। लड़का अभी भी सांप को जोर से पैंट के अंदर ही पकड़े रहता है। थोड़ी देर बाद वह झरने से बाहर निकलता है और सांप को छोड़ता है। सांप को छोड़ते ही उसका दोस्त उसकी पैंट से तुरंत सांप को खिंचकर निकाल लेता है।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @suratmemecentral नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 19 लाख 82 हजार लोगों ने देखा और 1 लाख 64 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर लड़के के खूब मजे ले रहे हैं।