{"vars":{"id": "116879:4841"}}

Kerala IAS Officer News: संयोग हैं ये? पति हुए रिटायर...अब उसी कुर्सी पर बैठी वाइफ, जानें कौन हैं IAS ये पति-पत्नी 

ब्यूरोक्रेसी में शायद ही ऐसा संयोग देखने को मिला हो। जिस पद से पति रिटायर हुआ वही पद पत्नी को मिल गया।
 

Kerala IAS Officer News: ब्यूरोक्रेसी में शायद ही ऐसा संयोग देखने को मिला हो। जिस पद से पति रिटायर हुआ वही पद पत्नी को मिल गया। पति ने पत्नी को चार्ज दिया, कुर्सी पर बैठाया और फिर पत्नी के लिए तालियां बजाता दिखाई दिया। मामला केरल का हैं, मुख्य सचिव डॉ. वी वेणु 31 अगस्त को रिटायर हो गए। डॉ. वी वेणु के रिटायर होने के बाद इस कुर्सी पर उनकी ही पत्नी शारदा मुरलीधरन बैठ गईं। आखिर कौन हैं ये IAS पति-पत्नी?

केरल के मुख्य सचिव डॉ. वी वेणु 31 अगस्त को रिटायर हो गए। दिलचस्प बात ये है कि जिस पद से डॉ। रिटायर हुए हैं, वह पद उनकी पत्नी को मिल गया। डॉ. वी वेणु के रिटायरमेंट के बाद सरकार की तरफ से शारदा मुरलीधरन को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। अब जिस पद से पति रिटायर हुआ, उसी पर पत्नी काबिज हो गई हैं।

 केरल के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. वी. वेणु और मौजूदा मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। दोनों केरल में तैनात हैं। डॉ. वेणु गृह एवं सतर्कता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी (केआईएएल) के प्रबंध निदेशक और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

शारदा मुरलीधरन को भी ब्यूरोक्रेसी का खासा अनुभव है। वह ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण की जिम्मेदारी के साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज मंत्रालय और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान की महानिदेशक रह चुकी है। मुख्य सचिव बनने से पहले वह केरल सरकार के योजना एवं आर्थिक मामलों के विभाग, राज्य योजना बोर्ड और स्थानीय स्वशासन (डब्ल्यूएम) विभाग की सदस्य सचिव रह चुकी है।

 ऐसा नहीं हैं कि शारदा मुरलीधरन अकेली ऐसी महिला हैं, जो अपने पति के पद पर बैठी हों। इस पहले के वी रामचंद्रन के बाद उनकी पत्नी पद्मा रामचंद्रन, बाबू जैकब के बाद उनकी पत्नी लिजी जैकब भी इस पद पर रह चुके हैं लेकिन इन दोनों की मामलों में ऐसा नहीं था कि पति के पद छोड़ते ही उन्हें ये कुर्सी मिली हों। जबकि शारदा मुरलीधरन को पति डॉ. वी. वेणु ने ही चार्ज सौंपा है।