{"vars":{"id": "116879:4841"}}

Aly Goni Buys New Car:   अली गोनी ने खरीदी चमचमाती काली कार, प्राइस जान आप भी रह जाएंगे हैरान 

 

Aly Goni Buys New Car : फेमस टीवी एक्टर अली गोनी को तो आप सब जानते ही होंगे। एक्टर किसी परिचय के मोहताज नहीं है। यह फेमस एक्टर बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रह चुके हैं। अली गोनी  ने हाल ही में एक ब्लैक कलर की रेंज रोवर डिफेंडर चमचमाती हुई कार खरीदी है। 

बता दें कि यह एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस कार की कुछ तस्वीरें और वीडियो अली ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। आइये जानते हैं कि अली गोनी ने यह कार कितने की खरीदी है। 

आपको बता दें कि रेंज रोवर कार की कीमत करीबन  97 लाख से 2.35 करोड़ होती है। अली ने कौन सी कार खरीदी ये तो नहीं पता, लेकिन इतना जरूर है कि अली की ये चमचमाती कार आने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन काफी ज्यादा खुश हैं।  जैस्मिन ने इस फोटो पर नजर बट्टू वाला इमोजी बनाया, साथ ही क्लैप वाला आइकन शेयर किया है।