{"vars":{"id": "116879:4841"}}

Himachal Heavy Rain: हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही! कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति, कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

 
Himachal Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने कहर बरपा दिया है । कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। नदियां और नाले उफान पर हैं। बाढ़ आने से कई वाहन बह गए। बगस्याड़ में भूस्खलन होने से दो गाड़ियां और एक मकान मलबे में दब गया। वहीं भूस्खलन होने से एक मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। कई एकड़ फसल पानी में बही, कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद साथ ही बता दें शिमला के रामपुर में तो बादल भी फटा और कई एकड़ फसल पानी में बह गई। वहीं, हनोगी माता मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ के कारण कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद दिया है दिया है। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।