Rahul Gandhi Truck Tour : राहुल गांधी निकले गड्डी लेके... दिल्ली से सवार होकर पहुंचे चंडीगढ़; आप भी देखें उनका ये वीडियो
May 23, 2023, 10:02 IST
Rahul Gandhi Truck Tour : राहुल गांधी की ट्रक यात्रा को लेकर हरियाणा में फिर एक बार हलचल बढ़ गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उस समय और ज्यादा चर्चा में आ गए जब वह ट्रक में सवार होकर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। ट्रक में सफर करते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो भी सामने आया है जो इस समय तेज़ी से वायरल हो रहा है। लेकिन अभी इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। [embed]https://twitter.com/SupriyaShrinate/status/1660842903319744513?s=20[/embed] 12 घंटे पहले मिली जान से मारने की धमकी खास बात यह है कि ये वीडियो उस वक्त सामने आया है जब 12 घंटे पहले ही राहुल गांधी को यूपी की राजधानी लखनऊ से जान से मारने की धमकी मिली है। इस पर लखनऊ पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कहां जा रहे हैं राहुल गांधी? जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शिमला में सोनिया गांधी से मिलने के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि इन दिनों सोनिया शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस में रुकी हुई हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला भी उन्होंने शिमला में रहते हुए ही लिया था।