{"vars":{"id": "116879:4841"}}

Monsoon in India: दिल्ली में बाढ़ का खतरा! इन 5 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट...

 
Monsoon in india:  हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी और पंजाब में कई दिनों से बारिश लगातार जारी है। मौसम की मार से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। कयुँकि IMD  ने हिमाचल-उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट दिया है। बता दें हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ। ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गईं, पुल ढह गए। वहीं इस बारिश से अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों मौत की खबर है। वहीं अब मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल में अगले 24 घंटों में कई जिलों के लिए बारिश का 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बारिश की वजह से लोगों की गई जान
  • उत्तर प्रदेश में 34
  • हिमाचल में 20
  • जम्मू-कश्मीर में 15
  • दिल्ली में 5
  • राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।
अंबाला में बाढ़ जैसी स्थिति, चीजों की आपूर्ति ठप वहीं पहाड़ों से आ रहे पानी और भारी बारिश के कारण अंबाला में बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई हैं। अंबाला शहर और कैंट का कोई भी ऐसा इलाका नहीं, जो 4 से 5 फीट तक पानी में ना डूबा हो। घग्गर नदी और टांगरी नदी भी उफान पर हैं। टांगरी नदी के बांध में रिसाव के कारण हाईवे पर पानी आ गया था, जिससे हाईवे को बंद करना पड़ा था हर मोहल्ले में 5 फीट तक पानी भरे होने की वजह से दूध ब्रेड सब्जी जैसी रोजाना की जरूरी चीजों की आपूर्ति बंद है। एनडीआरएफ ने करीब 1000 लोगों को रेस्क्यू कराया है।फिलहाल 36 घंटे में 261 मिलीमीटर बारिश की वजह से अंबाला में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मध्य भारत में 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट मध्य भारत में, मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी तरह, दक्षिण भारत में, तटीय कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान किया पार दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मी तक गया था। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।