Madhya Pradesh Assembly Elections Results 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत! शिवराज सिंह चौहान बोले- 'मोदी के मन में MP और MP के मन में मोदी'
Dec 3, 2023, 15:18 IST
Madhya Pradesh Assembly Elections Results 2023: विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीत गए हैं। उन्होंने बुधनी सीट से कांग्रेस के विक्रम मस्तल को हरा दिया है। MP में BJP प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। काउंटिंग के नतीजों के मुताबिक 230 में से 161 सीटों पर BJP और 67 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। जेपी की जीत को लेकर भोपाल में बीजेपी हेडक्वार्टर में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। इस पर निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि मोदी MP के मन में हैं और मोदी के मन में MP है। बता दें कि अगर बीजेपी एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता में लौटती है तो यह शिवराज सिंह चौहान का चौथा कार्यकाल होगा।