{"vars":{"id": "116879:4841"}}

Gold Silver Price: सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी का ये हाल, जानें आज के ताजा भाव 

सोने की कीमतों में आज यानी 16 जुलाई को मामूली तेजी है।
 

Gold Silver Price:  सोने की कीमतों में आज यानी 16 जुलाई को मामूली तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹199 चढ़कर ₹73,131 पर पहुंच गया है। कल इसके दाम ₹72,932 प्रति दस ग्राम थे। चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट है। एक किलो चांदी ₹33 फिसलकर ₹91,802 प्रति किलो बिक रही है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई ₹94,280 प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,170 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,020 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,020 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,070 रुपए है।

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।  इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं। 
 
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है।  ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं।  IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।