Coimbatore: दीवार ढहने से 4 प्रवासी मजदूरों की मौत, जानें कहां हुआ ये दर्दनाक हादसा
Jul 5, 2023, 10:35 IST
Coimbatore: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक प्राइवेट कॉलेज में मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल है। हादसे में मारे गए 4 मजदूरों में से तीन आंध्र प्रदेश और एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दीवार ढहने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि नई दीवार की खुदाई से मौजूदा दीवार की स्थिरता प्रभावित हुई है, खासकर बारिश के कारण। इसी कारण से पुरानी दीवार गिर गई, जिसके मलबे में मजदूरों की दबकर मौत हो गई। कोयंबटूर की मेयर ए कल्पना ने घटनास्थल का दौरा किया इसके बाद उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अधिकारी बुधवार को निरीक्षण करेंगे कि क्या कॉलेज ने परिसर की दीवार के निर्माण में आवश्यक नियमों और विनियमों का पालन किया गया था। साथ ही मेयर में यह भी कहा कि अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।