Amarnath Yatra 2023: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कल रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था, सुरक्षा में इस बार बड़ा बदलाव
Jun 29, 2023, 17:32 IST
Amarnath Yatra 2023: इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है। यात्रा के लिए अब तक करीब 3 लाख तीर्थ यात्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। भगवती नगर से कल श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगा। जम्मू- कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एरिया में ड्रोन से नजर रखी जा रहे है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में पहली बार ITBP की भी तैनाती की गई है। खास बात यह है कि इस बार तीर्थयात्री को 5 लाख का बीमा कवर मिलेगा और हर यात्री की रियल टाइम लोकेशन जानने के लिए उन्हें RFID कार्ड दिए जाएंगे।