Accident News: दो भयानक हादसे, 43 लोगों की मौत; जानें कहां और कैसे हुई ये दर्दनाक घटनाएं
Jul 6, 2023, 10:53 IST
Accident News: सुबह-सुबह दो भयानक हादसों की खबर है। पहली खबर मैक्सिको से है, जहां एक बस के खाई में गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दूसरी खबर साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से है, यहां गैस रिसाव की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि गैस का इस्तेमाल अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। ये दोनों हादसे बुधवार रात को हुए। दोनों जगह राहत-बचाव कार्य जारी है। क्या है पूरा मामला? बुधवार को मेक्सिको सिटी से यात्रियों से भरी बस योसोंडुआ जा रही थी। मैग्डेलेना पेनास्को शहर में इस दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे बस खाई में गिर गई थी। बताया जा रहा है कि खाई 10 फीट गहरी थी। इस बात की जानकारी ओक्साका गवर्नर ने ट्वीट कर दी है। इसके बाद मौके पर पहुंचे ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा रहवासियों और नगर पालिका कर्मियों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। लेकिन घायल इलाज के लिए परेशान होते रहे क्योकि स्वास्थ्य कर्मियों की कमी थी। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि मृतकों में एक साल का एक बच्चा, 13 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।