{"vars":{"id": "116879:4841"}}

Haryana Weather News : हरियाणा में कल होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें मौसम की पूरी जानकारी

 
Haryana Weather News : हरियाणा सहित देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज रविवार को हरियाणा में जोरदार बारिश हुई है। इसी दौरान मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार को भी 5-6 जिलों में तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज हरियाणा के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। हरियाणा में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा कवर करने के साथ येलो अलर्ट की स्थिति कायम है। बीते हफ्ते हुई थी जमकर बारिश बता दें कि बीत सप्ताह भी 52 एमएम बारिश हुई थी, जिसके चलते लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बेहद राहत मिली थी। इसके बाद फिर लगातार गर्मी से लोग परेशान रहने लगे थे। उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के प्रबंध किए जाने लगे थे, लेकिन शनिवार आधी रात के बाद बदले मौसम के बाद जमकर बारिश हुई। 50 एमएम तक बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगी तो लोगों को बड़ी राहत मिल पाई। कल इन जिलों में बरसेंगे बादल मौसम विभाग ने बताया कि 26 जून को अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत व पानीपत में सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं। (Haryana Weather) यहां गरज चमक के साथ हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन 8 जिलों में गरज चमक की संभावना हरियाणा के इन 8 जिलों में गरज चमक की संभावना जताई गई है। (Haryana Weather News) यहां हल्की बारिश ही देखने को मिल सकती है। इन जिलों में पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा शामिल है। यहां पर हल्की बारिश की संभावना है। Haryana Weather News देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अभी Taza Khabar 4u के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।